छत्तीसगढ़: दोस्त की मदद करना दूसरे दोस्त को पड़ा महंगा, दे दी सोने की चेन, वापस मांगने पर की मारपीट

भिलाई । बीएससी में पढ़ने वाली एक छात्रा ने अपने एक दोस्त की मदद करने के लिए उसे अपनी दो तोले की सोने की चेन दे दी। ताकी वो उसे गिरवी रखकर अपना काम कर सके। महीने भर बाद भी छात्रा को उसके दोस्त ने उसकी चेन नहीं लौटाई। इस दौरान छात्रा के पिता को गले से चेन गायब दिखी तो उसने छात्रा से उसके बारे में पूछा। इस पर उसने पूरी बात बताई और अपने दोस्त से चेन मांगने के लिए उसके घर गई। इस बात पर आरोपित नाराज हो गया और उसने छात्रा से मारपीट की। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ गाली गलौज, जान से मारने की धमकी और मारपीट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





