छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: तेज हवाओं के साथ होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

Admin2
19 May 2021 6:18 PM IST
छत्तीसगढ़: तेज हवाओं के साथ होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
x

छत्तीसगढ़। मौसम विभाग ने आने वाले तीन घंटो के लिए तेज आंधियों के साथ जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो इन तीन घंटो के दौरान प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हो सकती है। रायपुर मौसम विभाग के मुताबिक जिन 10 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया हैं, उनमेें कोरिया, पेंड्रा रोड, मुंगेली, कबीरधाम, राजनांदगांव, बेमेतरा, बालोद, धमतरी, नारायणपुर और बीजापुर है। इन जिलों में आने वाले तीन घंटों के दौरान जोरदार बारिश हो सकती है।

Next Story