छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मशरूम खाने से 9 ग्रामीणों की बिगड़ी तबियत, पेट दर्द की शिकायत पर हॉस्पिटल में भर्ती

Admin2
24 Jun 2021 1:41 PM IST
छत्तीसगढ़: मशरूम खाने से 9 ग्रामीणों की बिगड़ी तबियत, पेट दर्द की शिकायत पर हॉस्पिटल में भर्ती
x

छत्तीसगढ़। सरगुजा जिले के उदयपुर इलाके के सुदूर वनांचल गांव के 9 ग्रामीण जंगली फूटू (जंगली मशरूम) का सेवन कर बीमार हो गए हैं। पीड़ितों को इलाज के लिए स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इलाज के बाद सभी की हालत में सुधार है। 9 लोगों में 8 बच्चे शामिल है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों को जंगली मशरूम खाने के बाद से ही लगातार पेट दर्द और डिहाइड्रेशन की शिकायत थी।

Next Story