छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे लोगों के खिलाफ थाने में पुलिस से की शिकायत, वजह है ये...

jantaserishta.com
13 Dec 2021 8:11 AM IST
छत्तीसगढ़: स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे लोगों के खिलाफ थाने में पुलिस से की शिकायत, वजह है ये...
x

रायपुर। देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन मरीज धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। खतरे के बीच विदेश से लौटने वाले लोगों की लापरवाही भी सामने आ रही है। अलग-अलग देशों की यात्रा कर रायपुर लौटे 80 से ज्यादा लोगों ने अपने मोबाइल को बंद कर दिया। जिससे उनकी ट्रेसिंग नहीं हो पा रही है।

वहीं अब ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के​ लिए स्वास्थ्य विभाग ने एफआईआर दर्ज किया है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी के खिलाफ संबांधित थानों में शिकायत दर्ज कराई है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है ​कि नए वेरिएंट को लेकर अलर्ट होना जरूरी हैं लेकिन मोबाइल बंद कर अपने साथ दूसरों की जान खतरे में डाल रहे हैं।
बता दें कि रायपुर में करीब 540 लोग विदेशों से यात्रा कर लौटे हैं। इनमें से अब तक 370 लोगों की जांच हुई। वहीं राहत की बात यह है कि सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। इसके अलावा 80 से 90 लोग ऐसे हैं जो अब अपना मोबाइल नंबर बंद हैं। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story