छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: फिर 45 लाख का गांजा पकड़ाया...ओड़िशा से ले जा रहे थे दिल्ली

Admin2
31 Oct 2020 11:54 AM GMT
छत्तीसगढ़: फिर 45 लाख का गांजा पकड़ाया...ओड़िशा से ले जा रहे थे दिल्ली
x
3 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़। कवर्धा इलाके में पुलिस ने 55 किलो गांजा जब्त किया है। बताया जा रहा है कि गांजे की खेप ओडिशा से दिल्ली ले जाया जा रहा था। पुलिस की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को पुलिस की टीम ने चेकिंग के दौरान एक वाहन से 55 किलो गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 45 लाख रुपए बताई जा रही है। बताया गया कि पुलिस को मुखबिर के हवाले सूचना मिली थी कि गांजे की बड़ी खेप ओडिशा से दिल्ली ले जाया जा रहा है, सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच कर आरोपियों को धर दबोचा। यह कार्रवाई चिल्फी थाना पुलिस ने की है।


Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta