छत्तीसगढ़

किसानों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला- नया कृषि कानून बनाने का लिया निर्णय

Admin2
12 Oct 2020 5:13 PM IST
किसानों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला- नया कृषि कानून बनाने का लिया निर्णय
x

छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के लिए बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश सरकार ने नया कृषि कानून बनाने का निर्णय किया है। सरकार ने नए कृषि कानून के लिए सोमवार को उच्च स्तरीय बैठक भी बुलाई थी, जिसमें गहन मंथन किया गया है। बैठक के बाद कृष मंत्री रविंद्र चौबे ने मीडिया को जानकारी दी है। मंत्री चौबे ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के किसानों के हित को ध्यान रखते हुए नया कृषि कानून तैयार कर रही है।

केंद्र सरकार की कृषि कानून से किसानों को नुकसान होगा, लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए नियम तैयार करेगी। यह फैसला सीएम भूपेश बघेल ने लिया है। हमें कृषि कानून बनाने से कोई नहीं रोक सकता है, क्योंकि संविधान के तहत यह कृषि राज्य का विषय है। केंद्र सरकार के कानून से कालाबाजारी जमाखोरी बढ़ेगी और किसान अपने ही खेत में मजदूर बन जाएंगे।



Next Story