छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: सरकारी स्कूल के टीचर ने लड़की के साथ किया कुकर्म, लेने वाला था सात फेरे, उसी से किया रेप

jantaserishta.com
11 Jan 2022 7:09 PM IST
छत्तीसगढ़: सरकारी स्कूल के टीचर ने लड़की के साथ किया कुकर्म, लेने वाला था सात फेरे, उसी से किया रेप
x
पढ़े पूरी खबर

कांकेर। जिले से दुष्कर्म का मामला सामने आ रहा है। यहाँ एक सरकारी स्कूल के एक टीचर ने उसी लड़की से कुकर्म किया, जिससे उसकी शादी होने वाली थी। इसके बाद लड़की का नंबर ब्लॉक कर दिया। जब लड़की उससे मिलने पहुंची तो शादी करने से ही इनकार कर दिया। इसके बाद लड़की ने थाने में FIR दर्ज करा दी। मामला सिकसोड़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पोरोंडी गांव निवासी एक युवती से शादी के लिए उसे देखने कोरर के तुएगहन निवासी रवींद्र दर्रो गया था। रवींद्र नवागढ़ा सिकसोड़ के सरकारी स्कूल में टीचर है। लड़की देखकर रवींद्र ने उसे पसंद करने की बात कही और रिश्ता पक्का कर लिया। इसके बाद मई 2021 में युवती उसका घर देखने के लिए गई। आरोप है कि इस दौरान रवींद्र ने उसे घर में ही रोक लिया और शादी की बात कहते हुए दुष्कर्म किया। कुछ दिन बाद युवती अपने घर लौट गई।
आरोप है कि इसके बाद भी रवींद्र उससे अलग-अलग जगह ले जाकर दुष्कर्म करता रहा। यह सिलसिला करीब एक माह जून क चला। इसके बाद उसने अचानक युवती से बात करना बंद कर दिया। उससे दूरी बना ली और मोबाइल में उसका नंबर भी ब्लॉक कर दिया। परेशान होकर युवती आरोपी से मिलने के लिए पहुंच गई। उसने कारण पूछा तो आरोपी ने कहा कि वह अब उससे शादी नहीं करना चाहता था। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story