
x
छग
Chhattisgarh छत्तीसगढ़: जशपुर जिले को एक महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजना की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने कुनकुरी-तपकरा-लवाकेरा मार्ग पर नदी पर उच्च स्तरीय पुल और पहुंच मार्ग निर्माण के लिए 9 करोड़ 45 लाख 85 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी है। यह मार्ग छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाला एक अहम संपर्क मार्ग माना जाता है।
इस पुल के निर्माण से तीनों राज्यों के बीच आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम हो जाएगा। साथ ही व्यापार, परिवहन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से क्षेत्र के लोग इस पुल की मांग कर रहे थे।वर्तमान में इस मार्ग पर स्थित सकरा पुल बरसात के मौसम में जलस्तर बढ़ने के कारण अक्सर बंद हो जाता है, जिससे ग्रामीणों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार जोखिम उठाकर यात्रा करनी पड़ती थी।
प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया है और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया है। पुल निर्माण से हजारों लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी और सीमावर्ती क्षेत्रों का विकास तेजी से आगे बढ़ेगा। यह परियोजना जशपुर जिले के लिए विकास का नया रास्ता खोलने वाली मानी जा रही है।
Next Story





