छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार ने की बीज एवं कृषि विभाग निगम और शाकंभरी बोर्ड में अध्यक्ष-सदस्यों की नियुक्ति, देखें सूची

Admin2
17 July 2021 1:42 PM IST
छत्तीसगढ़ सरकार ने की बीज एवं कृषि विभाग निगम और शाकंभरी बोर्ड में अध्यक्ष-सदस्यों की नियुक्ति, देखें सूची
x

रायपुर। प्रदेश में निगम मंडल आयोग और बोर्ड में नियुक्तियों का दौर जारी है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ शासन ने छत्तीसगढ़ राज्य शाकंभरी बोर्ड और छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्तियां की है। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य बीज एवं कृषि विभाग निगम लिमिटेड में अग्नि चंद्राकर को अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ राज्य शाकंभरी बोर्ड में राजकुमार पटेल को अध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही सदस्यों की नियुक्ति की गई है। इस संबंध में विभाग के संयुक्त सचिव केसी पैकरा ने आदेश जारी कर दिया है।





Next Story