छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: सराफा कारोबारी की कार से सोना चोरी, ड्राइवर ही निकला मास्टरमाइंड

jantaserishta.com
3 Nov 2021 7:08 AM IST
छत्तीसगढ़: सराफा कारोबारी की कार से सोना चोरी, ड्राइवर ही निकला मास्टरमाइंड
x
पढ़े पूरी खबर

कोरबा। राजधानी के सराफा कारोबारी की कार से कोरबा में एक किलो सोना चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस चोरी का मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि कार का ड्राइवर रवि साहू ही निकला। ड्राइवर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर कार का शीशा तोड़कर गोल्ड चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से पूरा जेवर भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। रामपुर थाना क्षेत्र के निहारिका स्थित होटल विनायक रीजेंसी में बीते हफ्ते कार से सोने के जेवर समेत नकदी चोरी की गई थी।

ज्वेलरी शॉप कर्मचारी आकाश वालेचा ने रामपुर चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कार का शीशा तोड़कर 1 किलो 100 ग्राम सोना और 2 लाख 90 हजार नकदी चोरी कर ली गई है. ये पूरी वारदात सीसीटीवी में भी कैद हो गई थी। जांच में पता चला कि जिस कार ड्राइवर ही सरगना निकला। कोरबा पुलिस ने रायपुर से आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story