छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: बकरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार, 32 भेड़ और बकरी बरामद

jantaserishta.com
20 Jan 2022 10:15 PM IST
छत्तीसगढ़: बकरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार, 32 भेड़ और बकरी बरामद
x
पढ़े पूरी खबर

दुर्ग पुलिस ने बकरी चोर गिरोह का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 32 भेड़ और बकरी बरामद हुई है। इन्हें कबीरधाम और दुर्ग जिले के पाटन से चोरी किया था। गिरोह के सरगना भगवान दास जोशी उर्फ खरगोश (23) ने बताया कि वह कई सालों से बकरी चोरी करने का काम करते आ रहे हैं। उन्होंने अब तक कई हजार भेड़ और बकरी चोरी कर उन्हें बेचा है। वह लोग हर दिन बकरा पार्टी करते थे और पिछले दो सालों में एक हजार से अधिक बकरा खा चुके हैं।

अंडा थाना प्रभारी श्रुति सिंह ने बताया कि ग्राम निकुम में से आए दिन बकरी चोरी होने की शिकायत मिल रही थी। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने मुखबिर को अलर्ट किया। 17-18 जनवरी की दरमियानी रात जब पुलिस गश्त पर थी तो उन्हें जानकारी मिली कि पुरानी बस्ती निकुम से फिर कुछ लोगों ने 13 भेड़ व 1 बकरी को चोरी कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए क्षेत्र के आसपास के सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज को खंगाला।
इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले आरोपी खरगोश अपने 2 साथियों के साथ मिलकर बकरियों के बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने अलग-अलग जिलों से बकरी चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने तीनों आरोपी भिलाई नगर निवासी अरुण कुमार, भगवान दास जोशी उर्फ खरगोश और मोहम्मद इशाक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
खरगोश सहित उसके साथी झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले हैं। उन्होंने पिछले कुछ सालों में हजारों की संख्या में भेड़ बकरी चोरी कर बेचा। उस रकम से उन्होंने अरुण कुमार देशलहरे के नाम से स्कार्पियों खरीदा। इसके बाद इसी में चोरी की बकरी को लादकर उसकी तस्करी करते थे। लग्जरी वाहन से तस्करी होने के चलते पुलिस उन्हें पकड़ती भी नहीं थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से कुल 32 भेड़ बकरियां सहित स्कार्पियो वाहन बरामद किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story