छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: बकरी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने मारुति वैन के साथ पकड़ा
Rounak Dey
28 Aug 2021 2:42 PM GMT
![छत्तीसगढ़: बकरी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने मारुति वैन के साथ पकड़ा छत्तीसगढ़: बकरी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने मारुति वैन के साथ पकड़ा](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/08/28/1268264-balod.webp)
x
बड़ी कार्रवाई
गुण्डरदेही। पुलिस ने बकरी चोर को पकड़ा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अरूण कुमार यादव ग्राम परसदा थाना गुण्डरदेही ने रिपोर्ट दर्ज कराई की उसकी बकरी, बकरा को अज्ञात चोर वैन में भरकर लेकर भाग गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गुण्डरदेही में मामले को विवेचना में लिया गया। गुंडरदेही पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम कचांदुर प्रतिक्षालय के पास संदिग्ध हालात में मारूती वैन क्रमांक सीजी 07 बीसी 7242 खडी मिली। वैन में बैठे व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम मो.शफीक भिलाई नगर का रहने वाला बताया। बरीकी से पूछताछ करने पर अपना जुर्म करना स्वीकार किया। वाहन को जब्त किया गया। घटना के समय आरोपी के साथ रहे आरोपी भूरवा व गोलू पुलिस को देखकर भाग गए,जिनकी पतासजी की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।
Next Story