छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: रेलवे ट्रैक पर मिली युवती की लाश

Nil dhankar
6 March 2022 4:33 PM IST
छत्तीसगढ़: रेलवे ट्रैक पर मिली युवती की लाश
x
छग

जगदलपुर। जगदलपुर में किरंदुल-विशाखापट्टनम रेलवे ट्रैक पर एक युवती का शव मिला है। आज इसी ट्रैक से गुजर रही रेल के पायलट ने ट्रैक पर शव देखे जाने की सूचना अपने अधिकारियों को दी थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर लिया लिया। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवती ने सुसाइड किया है या फिर किसी ने हत्या कर शव लाकर फेंका है पुलिस इसकी जांच कर रही है। मामला परपा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, शव मारेंगे गांव के पास रेलवे ट्रैक पर मिला है। युवती की उम्र लगभग 30 साल बताई जा रही है। शव मिलने की जानकारी मिलते ही परपा थाना से जवान फौरन मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। इधर, पुलिस आस-पास के गांव के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा ने बताया कि सुबह जानकारी मिलने के बाद जब मौके पर पहुंचे तो युवती का शव औंधे मुंह पड़ा हुआ था।


Next Story