छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: बच्ची की लाश कुएं से मिली, मातम में बदली त्योहार की खुशियां
jantaserishta.com
7 April 2025 11:10 AM IST

x
फैली सनसनी.
बलरामपुर: जिले के नगर पंचायत कुसमी के वार्ड क्रमांक 10 में रामनवमी के दिन उस वक्त मातम पसर गया जब एक 7 साल की बच्ची की लाश पड़ोस के एक कुएं में तैरती हुई मिली। त्योहार की खुशियों के बीच अचानक घटी इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची कल सुबह से ही लापता थी। परिजनों ने आसपास के इलाकों में काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने स्थानीय पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
जब पूरा इलाका रामनवमी का पर्व धूमधाम से मना रहा था, तब इस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। देर रात यह खबर मिली कि पास के एक कुएं में बच्ची की लाश तैरती हुई देखी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि बच्ची खेलते-खेलते कुएं के पास पहुंच गई होगी और दुर्घटनावश गिर गई होगी। हालांकि, सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





