छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: फंदे पर लटकी मिली युवती की लाश, सदमे में परिजन

Nil dhankar
13 Sept 2021 3:10 PM IST
छत्तीसगढ़: फंदे पर लटकी मिली युवती की लाश, सदमे में परिजन
x
जॉँच जारी

जशपुर। कापू थाना क्षेत्र के बताती गांव में 19 वर्षीय युवती की लाश फांसी के फंदे पर झूलती मिली है। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने पंचनामा बनाकर लाश को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक बताती गांव में घर के म्यार में 19 वर्षीय राधा बैगा की लाश फांसी में लटकती हुई मिली. लड़की की शव देख परिजन सदमे आ गए और थोड़ी देर के बाद परिजनों ने कापू थाने में घटना की सूचना दी। बताया जा रहा है मृत महिला चाल्हा गांव की है, करीब साल भर पहले अपने प्रेमी सुमन बैगा के साथ बताती गांव में दोनों परिवार की रजामंदी से रह रही थी। दोनों में प्रेम प्रसंग का मामला था, घटना के समय सुमन बैगा जंगल लकड़ी लेने गया हुआ था ,घर के बाकी सदस्य कोई नही थे ,मृतिका राधा अपने कमरे में अकेली थी, करीब दो घंटे बाद जब परिजन घर आये तो देखा राधा घर के म्यार में फांसी के फंदे पर झूल रही थी. बहरहाल कापू पुलिस सूचना के मुताबिक शव का पंचानामा कर पोस्टमार्टम के लिए शव को धरमजयगढ़ हॉस्पिटल लाया गया है आगे की जांच की जा रही रही है।

Next Story