छत्तीसगढ़
डबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ को रेलवे क्षेत्र में ऐतिहासिक सौगात: मंत्री रजवाड़े
Shantanu Roy
21 May 2025 8:35 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को देशभर के 103 अमृत स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के भी पांच प्रमुख रेलवे स्टेशनों को नई पहचान मिलने जा रही है। राज्य के डोंगरगढ़, भानुप्रतापपुर, भिलाई, उरकुरा और अंबिकापुर स्टेशन इस गौरवशाली सूची में शामिल हैं। इस महत्वपूर्ण पहल की जानकारी राज्य की मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने दी। उन्होंने बताया कि यह केवल स्टेशनों के सौंदर्यीकरण का कार्य नहीं है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी, पर्यटन और आर्थिक विकास को नई रफ्तार देने वाली एक क्रांतिकारी योजना है।
डबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ को रेलवे क्षेत्र में ऐतिहासिक सौगात!
— Laxmi Rajwade (@LaxmiRajwade21) May 21, 2025
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी 22 मई को देशभर के 103 अमृत स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे।
इस गौरवपूर्ण सूची में छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़, भानुप्रतापपुर, भिलाई, उरकुरा और अंबिकापुर स्टेशन भी शामिल हैं।
यह…
उन्होंने बताया कि डबल इंजन सरकार की बदौलत आज छत्तीसगढ़ में ₹35,916 करोड़ की लागत वाली रेलवे परियोजनाएं प्रगति पर हैं। इसके अतिरिक्त ₹6,925 करोड़ की लागत से प्रदेश के 32 अन्य स्टेशनों को भी अमृत स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। रेलवे नेटवर्क के इस कायाकल्प से छत्तीसगढ़ के नागरिकों को व्यापक लाभ मिलेगा। रोजगार, व्यापार और यात्रा के नए अवसर पैदा होंगे और आम जनजीवन की सुगमता में भी इज़ाफा होगा। मंत्री रजवाड़े ने इस ऐतिहासिक सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का हृदय से धन्यवाद और अभिनंदन किया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचारchhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh samacharजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





