छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: बारी-बारी से महिला के साथ गैंगरेप, शौच के लिए गई थी पीड़िता

Admin2
5 April 2021 9:37 PM IST
छत्तीसगढ़: बारी-बारी से महिला के साथ गैंगरेप, शौच के लिए गई थी पीड़िता
x
फाइल फोटो 
शर्मनाक घटना

छत्तीसगढ़। बेमेतरा जिले में शौच के लिए गई महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला को अकेले पाकर गांव के तीन लोगों ने हवस का शिकार बना लिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला ग्राम फरी का है, जहां रोज की तरह महिला शौच के लिए शमशान की तरफ गई थी, जहां उसे अकेली देखकर गांव के ही तीन लोगों ने उसे पकड़ लिया और तीनों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने बताया कि पीड़िता शाम के समय शौच के लिए मरघट (शमशान) तरफ गई थी, तभी गांव के ही दीपक पाटिल, गंगाराम पाटिल और नेतराम पाटिल अचानक पास आ गए। मैं कुछ बोल पाती, उससे पहले तीनों मुझे उठाकर ले गए और गंगाराम और नेतराम ने मेरे पैर पकड़ लिए और दीपक पाटिल के द्वारा दुष्कर्म किया, उनके बाद दिनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 376 ए, 206 भादवि और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Next Story