छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: घर लौटी रही महिला से गैंगरेप, ऑटो चालक ने साथियों संग मिलकर बनाया हवस का शिकार

Admin2
18 Jun 2021 9:15 AM GMT
छत्तीसगढ़: घर लौटी रही महिला से गैंगरेप, ऑटो चालक ने साथियों संग मिलकर बनाया हवस का शिकार
x
जांच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़। मुंगेली जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आयी है। यहां पर एक महिला का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस को इस बात की जानकारी गुरूवार की दोपहर को हुई, जिसके बाद पुलिस आरोपियों की खोज में जुट गयी है। जानकारी के मुताबिक घटना गुरूवार की दोपहर की है। महिला बदहवास हालत में बिलासपुर सिविल लाईन थाना क्षेत्र के इंदु चौक के पास मिली थी, जिसके बाद इसकी जानकारी डायल 112 को दी गयी। महिला से जब पुलिस ने पूछताछ की तो महिला ने खुद को जरहागांव क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बताई। महिला ने आगे बताया कि, वो 13 जून को अपने घर से दूसरे गांव जाने के लिए निकली थी। इस दौरान रास्ते में ऑटो सवार चार युवकों ने आगे तक छोड़ने की बात कहकर उसे अपने साथ बैठा लिया। इसके बाद सूनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया।

दुष्कर्म की इस घटना के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गये। खुद के साथ हुई इस घटना के बाद तीन दिनों तक पीड़िता डर के मारे किसी को नहीं इस बात की जानकारी नहीं दी और एक खंडहरनुमा मकान में छुपी रही। आज सुबह किसी तरह से ट्र्क में लिफट लेकर बिलासपुर पहुंची और इंदू चैक के पास बैठी हुई थी। महिला को बदहवास हालत में देखकर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। इसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ है।

बिलासपुर सिविल लाईन पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद चीरों पर अपराध कायम कर केस जरहागांव ट्रांसफर कर दिया है। साथ ही पीड़िता का मेडिकल कराकर उसे मुंगेली भेज दिया गया है। फिलहाल पीड़िता की शिकायत के बाद जरहागांव पुलिस आरोपियों की खोज में जुट गयी है।

Next Story