छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, दरिंदों की गिरफ्तारी हुई

jantaserishta.com
24 Jan 2025 10:44 PM IST
छत्तीसगढ़: नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, दरिंदों की गिरफ्तारी हुई
x
जेल भेजा गया.
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। परिजनों ने आरोपियों के घर के बाहर नाबालिग की चिल्लाने और चप्पल और साल देखकर पीड़िता को छुड़ाया।
दरअसल, घटना 20 जनवरी को दोपहर करीब 2 बजे की है, जब पीड़िता टॉयलेट के लिए घर से बाहर गई थी। रास्ते में बलभद्र सिंह के घर के पास से गुजरते समय, वहां बैठे बलभद्र (26) और मनमोहन सिंह (35) ने उसे आवाज देकर बुलाया। पहले से पहचान होने की वजह से नाबालिग उसके घर के पास पहुंची, जहां दोनों उसे पकड़कर जबरदस्ती घर के अंदर खींच ले गए। दरवाजा बंद कर आरोपियों ने उसके के साथ बारी-बारी से कई बार रेप किया।
इधर, काफी देर बाद जब नाबालिग घर नहीं पहुंची तो परिजन उसकी तलाश शुरू कर दी। पीड़िता के परिजन उसे तलाश करते हुए बलभद्र सिंह के घर के पास पहुंचे। तो वहां घर के बाहर लड़की की चप्पल और साल देखकर, और अंदर से चिल्लाने की आवाज सुनकर उन्हें शक हुआ तो परिजनों ने दरवाजा तोड़कर पीड़िता को निकाला। पीड़ित के परिजनों ने दूसरे दिन पटना थाने में दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 127, 137(2), 70(2) BNS और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत केस दर्ज किया। घटना के बाद आरोपी भाग गए थे।
लेकिन पटना थाना प्रभारी अब्दुल मुनाफ की टीम ने गुरुवार को फोन ट्रेस कर आरोपी मनमोहन सिंह को छिंदिया और बलभद्र सिंह को दर्रीपारा गांव से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story