छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: किशोरी से गैंगरेप...पीजी कॉलेज के पास चार आरोपियों ने वारदात को दिया अंजाम

Admin2
23 Nov 2020 6:17 PM IST
छत्तीसगढ़: किशोरी से गैंगरेप...पीजी कॉलेज के पास चार आरोपियों ने वारदात को दिया अंजाम
x
शर्मनाक घटना

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में आदिवासी किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना बीती रात की बताई जा रही है। घटना की पुष्टि थाना प्रभारी मुकेश यादव ने की है।

मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है, जहां नाबालिग आदिवासी कन्या के साथ 4 आरोपियों ने दुष्कर्म किया। जानकारी के मुताबिक बीती रात शहर के पीजी कॉलेज के पास वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस संदेहियों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ कर रही है।

Next Story