छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ: मारुति वेन से किडनैप कर गैंगरेप, शादी समारोह में पहुंची महिला के साथ आरोपियों ने की घिनौनी हरकत

Admin2
6 April 2021 11:22 AM GMT
छत्तीसगढ: मारुति वेन से किडनैप कर गैंगरेप, शादी समारोह में पहुंची महिला के साथ आरोपियों ने की घिनौनी हरकत
x
शर्मनाक घटना

छत्तीसगढ़। जशपुर जिले के कुनकुरी में एक शादी समारोह में शामिल होने गई महिला से 7 लोगों ने दुष्कर्म की शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना की रिपोर्ट मिलते ही पुलिस ने दुष्कर्म के 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है बाकी 4 आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक सामुहिक दुष्कर्म की ये वारदात को कल देर शाम अंजाम दिया गया। कुनकुरी थाना इलाके के एक गांव में शादी समारोह चल रहा था जिसमें पीड़िता महिला अपने रिश्तेदारों के साथ शामिल हुई थी। विवाह समारोह में गांव के ही लड़के राजू राम ने पीड़िता से पानी मांगा और पानी लेने के बाद महिला को जबरन पकड़कर मारुति वेन में ले गए, जहां दो लड़के पहले से ही मौजूद थे। तीनों लड़कों ने इस महिला का अपहरण कर उसे सुनसान जगह पर ले गए जहां जाकर सभी ने रेप किया। इसी दरम्यान 4 अन्य लड़के भी वहां पहुंचे और उन्होने भी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता को जंगल मे छोड़कर फरार हो गए।

Next Story