छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: कारोबारी के मकान में जुआ फंड का भंडाफोड़, नगदी सहित 5 जुआरी गिरफ्तार

Admin2
7 May 2021 4:58 PM IST
छत्तीसगढ़: कारोबारी के मकान में जुआ फंड का भंडाफोड़, नगदी सहित 5 जुआरी गिरफ्तार
x
आगे की कार्रवाई जारी

छत्तीसगढ़/कोरबा। लॉकडाउन में जब लोगों का घरों से निकलना मना है तब कटघोरा में धन्ना सेठों ने मिलकर मनोरंजन के लिए जुआ का फड़ सजाया। इनमेें एक होम आइसोलेशन पर भी है। कटघोरा क्षेत्रांतर्गत सांझा चूल्हा के पीछे एक व्यापारी द्वारा खरीदे गए मकान में ये लोग जुआ खेलने बैठे। इसकी सूचना मिलने पर बीती देर शाम पुलिस ने दबिश दी। मौके से 52 पत्ती ताश, 2200 रुपए नगद बरामद कर जब्त किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अविनाश सिंह ने बताया कि जुआ खेलते पवन अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल और संजय अग्रवाल पकड़े गए। इन सभी के विरूद्ध जुआ एक्ट की धारा 13 के अलावा महामारी नियंत्रण अधिनियम की धारा 269, 270 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। बता दें कि इनमें एक आरोपी की पुत्री कोरोना संक्रमित है और पूरा परिवार होम आइसोलेशन में है। फिर भी वह बाहर निकल कर जुआ खेलने गया था। इस धरपकड़ की पूरे कटघोरा में चर्चा है।

Next Story