छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: शिक्षा विभाग के अफसर से लेकर कर्मचारी का ये हाल, दोनों ने कर दी एक ही गलती

Admin2
9 Aug 2021 4:26 PM IST
छत्तीसगढ़: शिक्षा विभाग के अफसर से लेकर कर्मचारी का ये हाल, दोनों ने कर दी एक ही गलती
x

कवर्धा। जिले के नए जिला शिक्षा अधिकारी लगातार दौरा कर रहे हैंं। गत दिवस लोहारा विकासखंड के ग्राम रक्से के शासकीय प्राथमिक शाला स्कूल जिला शिक्षा अधिकारी पहुँचे। यहां एक शिक्षक को अंत्येष्टि लिखने को कहा। इस पर शिक्षक ने अंत्येष्ठि लिख दिया। इसमें ठि के स्थान पर टि होना था। जिला शिक्षा अधिकारी ने इस लगती पर एक वेतन वृद्धि रोकने का आदेश जारी किया। लेकिन जो आदेश जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया है, उसी आदेश में गलती है। अब यह आदेश की कॉपी शिक्षकों व सोशल मीडिया में तेजी से फैल रहा है। वेतन वृद्धि रोकने वाले आदेश में असमर्थता के स्थान पर असर्मथता लिखा गया है। जिले के शिक्षा विभाग के सबसे बड़े अधिकारी स्वयं के आदेश में त्रुटि है।

Next Story