छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: बाजार में दोस्ती...मुलाकात के बहाने महिला के साथ किया रेप...फिर....

Admin2
17 Feb 2021 12:00 PM GMT
छत्तीसगढ़: बाजार में दोस्ती...मुलाकात के बहाने महिला के साथ किया रेप...फिर....
x

फाइल फोटो 

शर्मनाक घटना

छत्तीसगढ़/बिलासपुर। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक ने महिला से दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला को जंगल में छोड़कर भाग निकला। महिला ने इसकी शिकायत तखतपुर थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। तखतपुर क्षेत्र में रहने वाली 30 वर्षीय विवाहित ने दुष्कर्म की शिकायत की है। महिला ने पुलिस को बताया कि 15 दिन पहले बाजार में उसकी मुलाकात एक युवक से हुई थी। इस दौरान हुई बातचीत के बाद युवक ने महिला से मोबाइल नंबर ले लिया।

इसके बाद युवक महिला से फोन पर बातें करता था। रविवार को युवक ने महिला को फोन किया। इसके बाद उसने महिला को जूनापारा चौकी क्षेत्र स्थित एक मंदिर के पास मिलने के लिए बुलाया। मना करने पर युवक ने महिला की अश्लील वीडियो होने की बात कही। साथ ही उसे इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देने लगा। इससे डरी महिला युवक से मिलने पहुंच गई। युवक ने महिला को जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे जंगल में छोड़कर भाग निकला। महिला ने घर आकर इसकी जानकारी परिवार के सदस्यों को दी। इसके बाद तखतपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

महिला युवक के संबंध में पुलिस को कुछ नहीं बता पा रही है। इस पर पुलिस महिला के बताए नंबर के आधार पर युवक की तलाश कर रही है। तखतपुर थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि मोबाइल नंबर के आधार पर साइबर सेल से युवक का लोकेशन ट्रेस किया जा रहा है। आरोपित की पहचान के बाद उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

Next Story