छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: राज्यपाल, एसपी और कलेक्टर के नाम पर धोखाधड़ी...सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर युवक ने की 27 लाख की ठगी...आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
14 Feb 2021 9:37 PM IST
छत्तीसगढ़: राज्यपाल, एसपी और कलेक्टर के नाम पर धोखाधड़ी...सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर युवक ने की 27 लाख की ठगी...आरोपी गिरफ्तार
x
बड़ी खबर

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | छत्तीसगढ़/ बालोद। बेरोजगारों को नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को बालोद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सतीश उपाध्याय लगातार 2 सालों से अपनी पहचान एसपी, कलेक्टर व राज्यपाल होने की बात कर विभिन्न सरकारी दफ्तरों में नौकरी लगाने के नाम पर 52 बेरोजगारों के साथ लगभग 27 लाख की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है।

दरअसल एक प्रार्थी ने चार दिन पूर्व ही डौंडीलोहारा थाने में नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद से आरोपी फरार हो गया था। मामले में पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए स्पेशल टीम गठित कर महज 4 दिनों में ही आरोपी सतीश उपाध्याय को दुर्ग से धर दबोचा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी छत्तीसगढ़ से दूसरे राज्य भागने की फिराक में था, जिसे पुलिस ने रास्ते में ही पकड़ लिया पुलिस को आरोपी द्वारा अन्य जिलों में भी ठगी की घटना को अंजाम देने का संदेह है। जिसके आधार पर आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 7 लाख 80 हजार रुपए पुलिस ने बरामद किए हैं। और आरोपी को जेल भेज दिया है।



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story