छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: बस्तर फाइटर में नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी, पत्रकार समेत 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार

jantaserishta.com
28 Dec 2021 9:50 PM IST
छत्तीसगढ़: बस्तर फाइटर में नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी, पत्रकार समेत 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार
x
पढ़े पूरी खबर

कोंडागांव. बस्तर फाइटर में नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला फिर उजागर हुआ है. इस बार एक मास्टरमाइंड पत्रकार भी धर दबोचा गया है. साथ ही पत्रकार का एक सहयोगी की भी गिरफ्तारी हुई है. पत्रकार का नाम अब्दुल कादिर मेमन और सहयोगी का नाम सचिन रामटेके बताया जा रहा है.

आरोपियों के पास से फर्जी नियुक्ति पत्र भी बरामद हुआ है. कोण्डागांव पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों ने बस्तर फाइटर में नौकरी लगाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए की मांग की थी. फर्जी नियुक्त पत्र दिखाकर पैसों की मांग कर रहे थे
बस्तर पुलिस लगातार लोगों से अपील कर रही है कि बस्तर फाइटर भर्ती में ठगों से सावधान रहें. वर्तमान में बस्तर रेंज में बस्तर फाईटर्स हेतु बड़ी संख्या में भर्ती की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story