छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: हाथ बंधे मिली युवती की लाश...गांव में फ़ैली सनसनी

Admin2
19 Dec 2020 6:48 PM IST
छत्तीसगढ़: हाथ बंधे मिली युवती की लाश...गांव में फ़ैली सनसनी
x
हत्या की आशंका

छत्तीसगढ़। जशपुर जिले के नारायणपुर गांव में एक युवती की संदिग्ध हालत में लाश बरामद हुई है. शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. मृतका के दोनों हाथ बंधे थे. प्राथमिक जांच में पुलिस युवती की हत्या की आंशका जताई है.

पुलिस ने बताया कि फिलहाल लाश की शिनाख्त नहीं हो पाई है. पोस्टमार्टम के लिए शव को कुनकुरी भेजा जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इसमें कुछ कहा जा सकता है. आसपास के लोगों से भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है.



Next Story