छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पूर्व रेलवे कर्मचारी गिरफ्तार...6 लाख रूपए की ठगी करने का आरोप

Admin2
25 Feb 2021 6:17 PM IST
छत्तीसगढ़: पूर्व रेलवे कर्मचारी गिरफ्तार...6 लाख रूपए की ठगी करने का आरोप
x
पुलिस की बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर में ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. आज एक तरफ जहां तीन बेरोजगारों से लाखों की ठगी करने वाले एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है. मामला देवेंद्र नगर थाना इलाके का है. जहां तीन बेरोजगारों को रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 6 लाख रूपए की ठगी की गई थी. इस मामले में आज आरोपी राजेश नायक की गिरफ्तारी दुर्ग जिले से हुई है. आरोपी पूर्व रेलवे कर्मचारी है. आरोपी बेरोजगार युवाओं की मजबूरी का फायदा उठाकर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करता था. आरोपी के खिलाफ थाने में धारा 420 का मामला दर्ज कर लिया गया है.

Next Story