छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पूर्व पोस्टमैन की हत्या...खेत में खून से लथपथ मिली लाश

Admin2
3 Jan 2021 12:48 PM IST
छत्तीसगढ़: पूर्व पोस्टमैन की हत्या...खेत में खून से लथपथ मिली लाश
x

फाइल फोटो 

सनसनीखेज मामला

छत्तीसगढ़/दंतेवाड़ा। कुआकोंडा थानाक्षेत्र के पखनाचुआ ग्राम पंचायत के बाबूपारा के पास खेत में एक शव मिलने से सनसनी फैल गयी। झाड़ियों में खून से सने शव की शिनाख्त ग्रामीणों ने पूर्व डाकिये श्याम सिंह ठाकुर बाबूपारा के रूप में की है।

देर शाम जब बुजुर्ग घर नहीं पहुँचा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, तब मृतक का शव मृतक के ही खेत में पड़ा मिला। सुबह परिजनों ने कुआकोंडा थाने में इसकी सूचना दी। मौके पर परिजनों ने बगल के खेत वाले से पुराने विवाद के कारण हत्या की आशंका जताई है। बगल के खेत के पास कपड़ा और कुछ सामान भी मिला है। मौके पर कुआकोंडा पुलिस पहुँचकर घटना स्थल की तस्दीक में जुट गई है।

Next Story