छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: कांग्रेस के पूर्व MLA ने यातायात विभाग पर लगाया वसूली का आरोप...भरी सभा में कही ये बड़ी बात

Admin2
19 Jan 2021 10:25 AM GMT
छत्तीसगढ़: कांग्रेस के पूर्व MLA ने यातायात विभाग पर लगाया वसूली का आरोप...भरी सभा में कही ये बड़ी बात
x
पढ़े पूरी खबर

छत्तीसगढ़/बालोद। यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि कांग्रेस के पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा ने भरे मंच से पहले तो यातायात विभाग पर वसूली का आरोप लगाया। उन्होंने यातायाता प्रभारी को हटाने की मांग तक कर डाली।

जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक सिन्हा ने भरे मंच से यातायात विभाग पर वसूली का आरोप लगाते हुए कहा कि आम जनता को परेशान करने के लिए अवैध वसूली किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यातायात प्रभारी को तत्काल हटाना चाहिए। अधिकारी बात नहीं सुनते हैं। इसलिए सरकार की छवि खराब हो रही है।


Next Story