छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पूर्व अपर कलेक्टर गिरफ्तार...लगा ये गंभीर आरोप

Admin2
6 Jan 2021 9:11 AM GMT
छत्तीसगढ़: पूर्व अपर कलेक्टर गिरफ्तार...लगा ये गंभीर आरोप
x
बड़ी खबर

कोरिया। बैकुंठपुर के रामपुर में भूमि खरीदी बिक्री के मामले में पुलिस ने जिले के तत्कालीन रिटायर्ड अपर कलेक्टर एडमंड लकड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। जिला मुख्यालय में भूमि खरीदी बिक्री के इस मामले में मां वैष्णव एसोसिएट्स को लाभ पहुंचाने का आरोप है। पुलिस ने रिटायर अपर कलेक्टर एडमंड लकड़ा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। यह मामला 2014 का बताया जा रहा है, जिसमें आदिवासी महिला की जमीन को गैर आदिवासी व्यक्ति को बेचने का कार्य किया गया था।

एडमंड लकड़ा को आज सुबह अम्बिकापुर से गिरफ्तार किया गया है, जहां सिटी कोतवाली बैकुण्ठपुर की पुलिस टीम गई हुई थी, इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र पटेल मौके पर मौजूद रहे, बता दें कि यह कार्रवाई कोरिया पुलिस कप्तान के निर्देश पर की गई है। माना जा रहा है कि इस मामले में संलिप्त अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Next Story