छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: वनकर्मी लापता, परिजनों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

Admin2
9 April 2021 4:22 PM IST
छत्तीसगढ़: वनकर्मी लापता, परिजनों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
x
जांच में जुटी पुलिस

छत्त्तीसगढ़। सूरजपुर के पहाड़गाँव के जंगल में लगी आग को बुझाने की बात कहकर घर से निकला फायर वाचर कृष्णा प्रधान लापता हो गया है। परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराकर उसे खोजने की गुहार लगाई है। 1 अप्रैल से लापता इस वनकर्मी का आज तक कोई खोज खबर न मिलने पर आज परिजनो ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

पुलिस के मुताबिक वन विभाग में फायर वाचर का काम करने वाला कृष्णा प्रधान 1 अप्रैल को पहाड़गाँव के पहाड़ी क्षेत्र वाले जंगलों में लगी आग बुझाने की बात कहकर निकला था, जो अब तक वापस नही लौटा है। परिवार वालों ने उसकी रिपोर्ट जयनगर थाने में लिखाई है। पुलिस जाँच में जुटी है। पुलिस ने मोबाइल ट्रैस किया तो उसका लोकेशन पहाड़गांव नही बता रहा है, उसका उसका मोबाइल बन्द बता रहा है।

Next Story