छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: हाथी के हमले से वन विभाग के कर्मचारी की हालत नाजुक...ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Admin2
11 Nov 2020 9:25 PM IST
छत्तीसगढ़: हाथी के हमले से वन विभाग के कर्मचारी की हालत नाजुक...ग्रामीणों में दहशत का माहौल
x

बालोद। डौंडी ब्लॉक में हाथियों की दल ने उत्पात मचाया हुआ है. ग्रामीणों के साथ-साथ वन विभाग के अमले के लिए भी हाथी भारी पड़ रहे हैं. बुधवार को वन विभाग के एक कर्मचारी को हाथी ने घायल कर दिया. मौके पर मौजूद वन कर्मियों ने तत्काल घायल कर्मचारी को डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

वन विभाग के कर्मचारी बृजलाल पिता कगलू राम गोड़ (47 वर्ष) पर हाथी ने हमला करते हुए दाहिने हाथ में, दाहिने छाती में और दाहिने आँख के ऊपर चोट पहुंचाया है. स्थल पर अन्य वन कर्मियों के मौजूद रहने की वजह से घायल को जल्द अस्पताल ले जाया गया, जहां से स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.



Next Story