छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: व्यापारी के ऊपर हमला…फर्नीचर वाले ने प्लाई काटने वाले मशीन से किया वार...जाने क्या है पूरा माजरा

jantaserishta.com
19 Jun 2021 7:09 AM IST
छत्तीसगढ़: व्यापारी के ऊपर हमला…फर्नीचर वाले ने प्लाई काटने वाले मशीन से किया वार...जाने क्या है पूरा माजरा
x
व्यापारी के ऊपर हमला...

अंबिकापुर में दो लोगों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हुआ एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति पर प्लाई काटने वाले मशीन से हमला कर दिया इस हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया जो हमलावर के ख़िलाफ़ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है शिकायत पर अंबिकापुर पुलिस ने आरोपी के ख़िलाफ़ धारा 307 वे तहत अपराध कायम कर लिया है लेकिन आरोपी फ़रार है

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अंबिकापुर के राम मंदिर रोड निवासी पटाखा व्यवसायी मुकेश अग्रवाल रिंग रोड, भातूपारा के पास होटल बनवा रहा है जिसमें इन दिनों टाइल्स और फर्नीचर का काम चल रहा है
बताया गया कि फर्नीचर वाले ने मुकेश अग्रवाल से कहा कभी ऊपर, कभी नीचे का काम करवाते हो इससे टाइम बर्बाद होता है. इसी बात को लेकर दोनों में बहस हुई और फर्नीचर का काम करने वाले ने मुकेश के सिर पर प्लाई काटने वाले मशीन से हमला कर दिया जिससे सिर पर गंभीर चोटें आई है.
जिसके बाद मुकेश अग्रवाल ने अपने साथ हुए घटना की जानकारी अंबिकापुर कोतवाली पुलिस को दी इस पर पुलिस ने मुकेश अग्रवाल का एमएलसी कराकर आरोपी के ख़िलाफ़ धारा 307 का अपराध कायम कर लिया है फ़िलहाल वारदात को अंजाम के देने के बाद आरोपी फ़रार है
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story