छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: विधायक के पति के खिलाफ FIR दर्ज, लगा ये आरोप

jantaserishta.com
9 Dec 2021 7:21 AM IST
छत्तीसगढ़: विधायक के पति के खिलाफ FIR दर्ज, लगा ये आरोप
x
बड़ी खबर

राजनांदगांव. कांग्रेस के खुज्जी विधायक छन्नी साहू के पति चंदू साहू के खिलाफ़ एक्ट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. विधायक के पति चंदू साहू पर प्रार्थी बीरसिंह उइके पिता तलप सिंह उईके साकिन जोब की रिपोर्ट पर कल हुए प्रताड़ना और गाली गलौज के मामले में जो प्रार्थी का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वाहन चालक ने चंदू साहू पर गाली गलौज का आरोप लगाया था और आदिवासियों के हाथ पैर तोड़ने तथा अश्लील गाली देने का आरोप लगाने का मामला सामने आया था.

उक्त मामले में प्रार्थी और आदिवासी समुदाय के लोगो ने छुरिया थाने मे शिकायत दर्ज कराई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने भी आवेदन तो स्वीकार कर लिया था, जिसमें जांच और बयानों के आधार पर अजाक थाने में चंदू साहू पिता स्व: केजऊ साहू उम्र 38 वर्ष निवासी पैरीटोला थाना छुरिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर एक्ट्रोसिटी एक्ट का मामला 294,506 3(1) द ध अनु जाति जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story