छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: कांग्रेस पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज, कोविड सेंटर के इंचार्ज डॉक्टर ने लगाया गंभीर आरोप

Admin2
4 Jun 2021 11:59 AM IST
छत्तीसगढ़: कांग्रेस पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज, कोविड सेंटर के इंचार्ज डॉक्टर ने लगाया गंभीर आरोप
x
CG

बस्तर। जगदलपुर के धरमपुरा कोविड केयर सेंटर में डॉक्टर के साथ गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देने वाले कांग्रेस पार्षद विक्रम सिंह डांगी के खिलाफ जगदलपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है. पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है.

कांग्रेस पार्षद विक्रम सिंह डांगी का कोविड सेंटर के इंचार्ज डॉक्टर के साथ गाली-गलौच का वीडियो गुरुवार रात को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. पार्षद डांगी ने पहले तो अपने वार्ड के कोरोना मरीजों को सेंटर में लाने पर आपत्ति जताई, इसके बाद सेंटर में मरीजों के साथ कुछ लड़के छेड़खानी करने का आरोप लगाने लगा.

Next Story