छत्तीसगढ़

पूर्व अधीक्षक और लेखापाल के खिलाफ FIR दर्ज, 39 लाख रुपए गबन करने का आरोप

Admin2
7 April 2021 12:14 PM IST
पूर्व अधीक्षक और लेखापाल के खिलाफ FIR दर्ज, 39 लाख रुपए गबन करने का आरोप
x
रायपुर ब्रेकिंग

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता फोरम के पूर्व अधीक्षक दीनदयाल पटेल और लेखापाल विनोद साहू के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। मिली जानकारी के मुताबिक 2015 से 2016 के बीच में कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर दोनों आरोपियों ने मिलकर फोरम को 39 लाख रुपए का चुना लगाया है। इस मामले की जांच पड़ताल के बाद विभाग ने पुलिस को मामला सौंप दिया है। राजधानी की देवेंद्र नगर थाना पुलिस ने पूर्व अधीक्षक दीनदयाल पटेल और लेखापाल विनोद साहू के खिलाफ जुर्म कायम कर लिया है।

Next Story