छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: दो युवकों का झगड़ा, बीच बचाव करने आए बेटे के सामने पिता की मौत

jantaserishta.com
1 Feb 2022 9:45 PM IST
छत्तीसगढ़: दो युवकों का झगड़ा, बीच बचाव करने आए बेटे के सामने पिता की मौत
x
पढ़े पूरी खबर

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवक की हत्या कर दी गई है। वो अपने बेटे को पिटता देख बीच बचाव करने आया था। मगर आरोपी युवक ने उसे जमीन पर पटक दिया। फिर पत्थर से उसे मार-मारकर घायल कर दिया। अब उसकी मौत हो गई है। घटना के बाद पुलिस ने अब आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बिजना निवासी आकाश चौहान का उसी के ही गांव के सुधम चौहान(19) से पुराना विवाद था। इसी वजह से सुधम सोमवार दोपहर को डेढ़ बजे आकाश के घर पहुंच गया था। उस दौरान सुधम ने शराब पी रखी थी। शराब के नशे में उसने पहले आकाश चौहान को गाली देना शुरू किया। फिर उसके साथ मारपीट करने लगा। सुधम ने आकाश को खूब पीटा। यही देखकर आकाश के पिता बसंत चौहान(40) उसे बचाने गया था।
बसंत जैसे ही मौके पर गया, वैसे ही सुधम ने उसके साथ भी गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उसे जमीन पर पटक दिया। साथ ही पास रखा पत्थर उठाकर बसंत के सिर और छाती में मार दिया। इससे बसंत वहीं घायल होकर गिर गया।
इधर, सुधम वारदात को अंजाम देकर भाग गया था। वहीं बसंत को तपकरा सीएचसी में भर्ती कराया गया था। जहां मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। उसकी मौत के बाद अब पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया है। इश मामले की शिकायत बसंत की पत्नी दुरपति चौहान ने की थी।.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story