छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: खेत में मवेशी घुसने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार लोगों पर FIR, जानिए क्या है पूरा मामला...

Shantanu Roy
15 Sep 2021 8:48 AM GMT
छत्तीसगढ़: खेत में मवेशी घुसने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार लोगों पर FIR, जानिए क्या है पूरा मामला...
x

DEMO PIC 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिलासपुर। खेत में मवेशी घुसने को लेकर दो पक्ष में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। इसकी श्ािकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है। घटना कोनी क्षेत्र के बनियाडीह पौंसरा की है। पौंसरा में रहने वाले सूरज सूर्यवंशी किसान हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि उनके पड़ोस में मोहित सूर्यवंशी का घर है। वहीं, दोनों का खेत भी अगल-बलग में हैं।

मवेशियों ने फसलों को नुकसान पहुंचाया। रात आठ बजे मवेशियों को देखकर सूरज ने निकाला। इसके बाद उन्होंने मोहित को अपने मवेशियों को बांधकर रखने कहा। इसी बात को लेकर मोहित गाली-गलौज करने लगा। उसके साथ मोहित पत्नी जामबाई, भाई प्यारेलाल व बहन साधना भी उसका साथ देने लगे। इसका विरोध करने पर उन्होंने सूरज की मां गंगा बाई, बहन अंजनी, भाई अर्जुन, भाभी सुनीता की पिटाई कर दी। मारपीट के डर से सूरज वहां से भाग गया।मारपीट के बाद आरोपित घायलों को छोड़कर अपने घर चले गए।
इसके बाद सूरज ने डायल 112 को फोन कर घटना की जानकारी दी। डायल 112 के वाहन से घायल गंगा, अंजनी, अर्जुन और सुनीता को सिम्स लाया गया। उनको सिम्स में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। सूरज ने इसकी शिकायत कोनी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
सूरज और मोहित पड़ोसी हैं। वहीं, उनका खेत भी अगल-बगल में है। इसे लेकर दोनों के परिवार वालों के बीच आए दिन विवाद होता है। पीड़ित सूरज ने बताया कि मोहित के परिवार वाले मवेशियों को लेकर हमेशा विवाद करते हैं। रविवार को भी इसी बात को लेकर उन्होंने मारपीट की।
Next Story