छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: बारातियों से भरी बस में लगी भीषण आग...आनन-फानन में भागे लोग

Admin2
22 Feb 2021 12:12 PM IST
छत्तीसगढ़: बारातियों से भरी बस में लगी भीषण आग...आनन-फानन में भागे लोग
x
बड़ा हादसा

छत्तीसगढ़। जशपुर जिले के कुंजारा से बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक बाराती लेकर जा रही सवारी बस में भीषण आग लग गई। राहत की खबर यह है कि आग लगने से पहले ही बस में सवार सभी बाराती बस से उतर गए थे. लेकिन सवारियों के उतरते ही बस में आग की लपट तेज हो गयी और ब्लास्ट होने लगा।

जानकारी के मूताबिक यात्री बस श्री टोली से बारात लेकर जक रही थी तभी कुंजारा से पहले जंगल मे अचानक बस से धुआं निकलना शुरू हो गया ।बस से धुआं निकलते ही बारीतियो में खलबली मच गई और सभी आनन फानन में बस से उतरने लग गए।बाराती बस से तो उतर गए लेकिन तबतक बस में आग लग चुकी थी और आग लगने के चलते बस से ब्लास्ट होना शुरू हो गया।

Next Story