छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पावर लिफ्टिंग में परिणाम को लेकर चाकूबाजी...गोल्ड मेडलिस्ट घायल

Rounak Dey
21 Dec 2020 10:50 AM IST
छत्तीसगढ़: पावर लिफ्टिंग में परिणाम को लेकर चाकूबाजी...गोल्ड मेडलिस्ट घायल
x

रायपुर. दुर्ग में पावर लिप्टिंग प्रतियोगिता को दौरान खूनी संघर्ष के चलते अंतर्राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट निसार अहमद घायल हो गए। बीचा बचाव मे आए कई खिलाड़ी घायल हुए। विवाद वेट लिफ्टिंग के परिणाम को लकेर शुरू हुआ जो तोड़ी ही देर में खूनी संघर्ष में बदल गया. पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, पुलिस के अनुसार बिलासपुर से स्वामी विवेकानंद बहुद्देशीय सभागार दुर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में शामिल होने बिलासपुर के खिलाड़ी आए हैं, इसमें अंतर्राष्ट्रीय विजेता भी शामिल है। प्रतियोगिता के दौरान गोल्ड मेडलिस्ट निसार अहमद पर चाकू से हमला कर दिया इसी बीच नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट राहुल सारथी पर भी हमला किया गया. निसार अहमद को गंभीर चोटें आई हैं।

Next Story