छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: बिजली तार की चपेट में आने से मादा भालू और शावक की मौत

jantaserishta.com
21 Sept 2021 6:50 PM IST
छत्तीसगढ़: बिजली तार की चपेट में आने से मादा भालू और शावक की मौत
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कोरिया। 11 हजार केवी बिजली की तार की चपेट में आए एक मादा भालू और उसके शावक की मौके पर ही मौत हो गयी। यह घटना वन परिक्षेत्र कुंवारपुर की है। सूचना पर मौके पर पहुंचे वन विभाग के अमले ने दोनों भालू के शवों का पोस्टमार्टम कराया। फिर उनका अंतिम संस्कार भी किया है। इस संबंध में कुंवारपुर के वन परिक्षेत्राधिकारी राम सागर गुप्ता का कहना है कि, यह घटना बीते रात की है। मादा भालू अपने शावक के साथ विचरण कर रही थी, तभी 11 हजार केवी वोल्ट का तरंगित तार टूटकर उन पर गिर गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

दोनों भालुओं के शव का पशु चिकित्सक जनकपुर डॉ एमबी सिंह बघेल से पोस्टमार्टम कराकर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनेंद्रगढ़ वनमंडल के कुंवारपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम चांटी और ग्राम जमाथान के नजदीक एक स्थान पर 11 हजार केवी का तरंगित तार टूटकर जमीन पर गिर गया। जिसकी चपेट में आए मादा भालू और उसका शावक दोनों की मौत हो गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story