छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: फिर से होने लगा ठंड का एहसास, आगामी दिनों में चढ़ेगा पारा
jantaserishta.com
9 Feb 2025 8:47 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: छत्तीसगढ़ में दिन और रात के तापमान में गिरावट के कारण गर्मी में थोड़ी कमी आई है। पिछले 2-3 दिनों से रात में हल्की ठंड महसूस की गई है। सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आज मौसम में बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन सोमवार से पारा फिर चढ़ेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक दिन के तापमान में अगले 4 दिनों में 2-4 डिग्री तक बढ़ोतरी होगी। वहीं रात का तापमान 1-3 डिग्री तक बढ़ेगा। प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म 33.8 डिग्री के साथ जगदलपुर रहा। वहीं 5.6 डिग्री के साथ बलरामपुर सबसे ठंडा रहा। मौसम में उतार-चढ़ाव से सर्दी-खासी के मरीज बढ़ने लगे हैं।राजधानी में दिन का तापमान 32.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.3 डिग्री कम था। वहीं रात का पारा 18.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह नार्मल से 2.3 डिग्री अधिक रहा। शनिवार को सुबह हवा में नमी 52 फीसदी थी। यह शाम तक घटकर 58 प्रतिशत के आसपास पहुंच गई।
मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर में आज तापमान स्थित रहेगा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है।
उत्तर से आ रही सर्द हवा के कारण 2 दिन सरगुजा संभाग के जिलों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रविवार को बलरामपुर सबसे ठंडा रहा। यहां रात का पारा 5.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अंबिकापुर में पारा 7.6 डिग्री जो सामान्य से करीब 4 डिग्री कम था।
वहीं दिन का पारा 27 डिग्री रहा, जो औसत से 1.4 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं सूरजपुर में रात का तापमान 6.6 डिग्री और कोरिया में 9.3 डिग्री पारा रहा।
मैदानी इलाके में दुर्ग जिला ही ऐसा है, जहां रात का तापमान नार्मल टेम्प्रेचर से कम है। शनिवार को यहां न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम रहा। वहीं अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब 5 डिग्री अधिक रहा।
बिलासपुर संभाग में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला सबसे ठंडा रहा। यहां रात का तापमान 10.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम था। वहीं अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री रहा, जो नार्मल टेम्प्रेचर से थोड़ा कम रहा। वहीं बिलासपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
आमतौर पर फरवरी में तापमान बढ़ने लगता है, लेकिन इस साल पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। लगातार न्यूनतम तापमान बढ़ने और घटने से कभी ठंडक और दिन में तेज गर्मी लग रही है, जिसकी वजह से सर्दी और खासी की शिकायत लोगों को हो रही है।
Tagsछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ मौसमरायपुररायपुर मौसम अपडेटमौसम अपडेटChhattisgarhChhattisgarh WeatherRaipurRaipur Weather UpdateWeather Update
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





