छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: बाप ने की बेटे को जिंदा जलाने की कोशिश, हालत नाजुक

Admin2
23 Jan 2021 10:24 AM IST
छत्तीसगढ़: बाप ने की बेटे को जिंदा जलाने की कोशिश, हालत नाजुक
x
सनसनीखेज मामला

छत्तीसगढ़/अंबिकापुर। दरिमा थाना इलाके में एक सनसनीखेज वारदात में पिता ने बेटे के हाथ पैर खाट में बांधकर आग लगा दी। पिता ने बेटे के साथ हत्या की नीयत से वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी ने युवक की जान बचाई । पीड़ित को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

Next Story