छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: उपवास रखी पत्नी पर जानलेवा हमला, शक्की पति ने किया लहूलुहान
Nil dhankar
10 Sept 2021 12:51 PM IST

x
छत्तीसगढ़
रायगढ़। सुबह पूजा कर मंदिर से घर वापस लौट रही पत्नी पर पति ने हमला बोल दिया। डंडे से मार मार कर उसको बेहाल कर दिया। फिर सर पर भी कई वार किए जिससे वह लहूलुहान हो गई उसका सर फट गया। घटना के बाद महिला चक्रधरनगर थाना पहुंची जहाँ पुलिस ने आरोपी रत्न चौहान के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया।
दरअसल महिला का पति अपने पत्नी पर शक करता था, और दोनों के बीच विवाद भी है। पीड़िता का कहना है कि उसका पति उसे परेशान करते रहता है। कुछ दिन पहले महिला एक दुर्घटना में घायल हुए थी और एक डॉक्टर से इलाज भी करवा रही थी इसी का गुस्सा उसके पति को था। फिलहाल मामले में विवेचना जारी है।
Next Story





