![छत्तीसगढ़: मशहूर संगीतकार का निधन, नहीं रहे मोहम्मद सिराज छत्तीसगढ़: मशहूर संगीतकार का निधन, नहीं रहे मोहम्मद सिराज](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/04/25/1030042-brek.webp)
x
BREAKING NEWS
रायपुर। कोरोना काल में छत्तीसगढ़ के संगीतजगत को एक बड़ा झटका लगा है। संगीतकार मोहम्मद सिराज का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। वे कोरोना संक्रमण से जूझ रहे थे। सिराज के भाई ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की जानकारी दी है। निधन की जानकारी मिलते ही उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
आपको बता दें मोहम्मद सिराज छत्तीसगढ़ म्यूजिक इंडस्ट्री के बहुत ही गुणवान कीबोर्ड प्लेयर भी थे । लगातार अपने गानों को सोशल मीडिया में पोस्ट कर जनता का मनोरंजन और हौसला बढ़ाते थे।
Next Story