छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नकली पिस्टल से दहशत फैलाने वाला फर्जी नक्सली गिरफ्तार, 92 हजार की थी वसूली

Admin2
25 April 2021 7:40 PM IST
छत्तीसगढ़: नकली पिस्टल से दहशत फैलाने वाला फर्जी नक्सली गिरफ्तार, 92 हजार की थी वसूली
x
बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़। गरियाबंद पुलिस ने रविवार को एक फर्जी नक्सली को गिरफ्तार किया है। आरोपी नक्सली वर्दी और नकली पिस्टल से दहशत फैलाता था। पुलिस ने फर्जी नक्सली को पीपरछड़ी के कोपेकसा से गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी नक्सली की आड़ में 92 हजार की वसूली कर चुका है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फर्जी नक्सली महासमुंद का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया है।

Next Story