छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: रोजाना पति के साथ होता था विवाद, तंग आकर नवविवाहिता ने लगाई फांसी

Admin2
30 April 2021 1:16 PM IST
छत्तीसगढ़: रोजाना पति के साथ होता था विवाद, तंग आकर नवविवाहिता ने लगाई फांसी
x
पिता ने लगाया हत्या का आरोप

छत्तीसगढ़। कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. 25 वर्षीय मेनका प्रजापति ने ये घातक कदम उठाया है. मृतका के पिता राजा राम ने बताया कि मेनका का मायका दादर है. छुरी निवासी प्रदीप प्रजापति से उसका विवाह हुआ था. शादी को महज 5 माह हुए थे. शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद होता रहता था.

इस मामले में मृतका के पिता ने पति प्रदीप प्रजापति पर हत्या का सन्देह जताया है. घटना की सूचना पर कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कार्यवाही करते मामले के बयान के लिए कार्यपालिका दंडाधिकारी को बुलाया गया.

Next Story