छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नवगठित नगर पंचायत में सीएमओं समेत कई अधिकारी और कर्मचारियों की हुई पदास्थापना...आदेश जारी

Admin2
7 Feb 2021 10:23 PM IST
छत्तीसगढ़: नवगठित नगर पंचायत में सीएमओं समेत कई अधिकारी और कर्मचारियों की हुई पदास्थापना...आदेश जारी
x
BREAKING NEWS

नगरीय प्रशासन मंत्री तथा आरंग विधानसभा के विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया के अनुशंसा पर आरंग क्षेत्र के नवगठित नगर पंचायत समोदा, चंदखुरी और मंदिर हसौद के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के नामों की सूची जारी किए जाने के बाद यहां नये सीएमओं और कर्मचारियों की पदास्थापना कर दी गई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत नगर पंचायत समोदा में मोती लाल साहू, सहायक वर्ग दो, एनआरडीए को प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, सहायक वर्ग 3 श्री नंद किशोर चौधरी को नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा से और तोरण गिरी गोस्वामी सहायक राजस्व निरीक्षक को नगर पंचायत सिमगा से नगर पंचायत समोदा में पदस्थ किया गया है। इसी तरह मंदिर हसौद में श्री श्यामलाल पण्डेल लेखापाल नगर पालिका परिषद अकलतरा को प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, श्री नेमीचंद वर्मा उप अभियंता बलौदाबाजार, श्री रेवा राम मनु सहायक वर्ग 2 नवा रायपुर, श्री टेशमलाल गिलहरे सहायक राजस्व निरीक्षक कुम्हारी को मंदिर हसौद में पदस्थ किया गया है। चंदखुरी नगर पंचायत हेतु श्री केशराम साहू सहायक वर्ग 2 नगर पंचायत फिंगेश्वर को प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, श्री ए के निर्मल उप अभियंता गोबरानवापारा, श्री ललित साहू, कैशियर नगर पंचायत खरोरा, श्री प्रवीण कटारिया सहायक राजस्व निरीक्षक नगर पंचायत कुरूद को नगर पंचायत चंदखुरी में पदस्थ किया गया है।


Next Story