छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: डैम में कर्मचारी की मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Nil dhankar
1 Oct 2021 5:35 PM IST
छत्तीसगढ़: डैम में कर्मचारी की मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
x
CG NEWS

चिरमिरी। शहर के पोड़ी थाना अंतर्गत सरभोक्का डैम में लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। जिसकी सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से लाश को बाहर निकाला। लाश के दोनों हाथ रस्सी से बंधे थे। साथ ही मृतक की जेब से एस.ई.सी.एल. की आईडी कार्ड बरामद हुई। जिसकी मदद से उस अज्ञात लाश की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दी गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक एक दिन पहले से गायब था। मृतक का नाम विरेन्द्र सिंह पिता सुखदेव सिंह निवासी गोदरीपारा बताया जा रहा हैं।

आपको बता दें कि पोड़ी पुलिस मौत की जांच में लग गई है। मृतक का हाथ रस्सी से बंधा हुआ था, इसलिए पुलिस हत्या का मामला होने का कयास लगा रही हैं। चिरमिरी क्षेत्र में इस वारदात के बाद लोगों में दहशत फैल चुका है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।

Next Story